फैशन के इस दौर में पहनते हैं जींस तो ये भी जान लें...

Share it:
फैशन के इस दौर में अगर आप आज किसी से पूछें कि पैंट में कौन से कपड़े उनकी पहली पसंद हैं, तो लगभग 95 फीसदी लोगों का जवाब डेनिम पैंट यानी जींस ही होगा. ऐसा इसलिए नहीं कि केवल जींस सबसे ज्यादा आरामदायक पैंट्स हैं, बल्कि वे ऐसी पैंट्स हैं जिन्हें आप कभी भी बिना कुछ सोचे पहन सकते हैं.



जींस को लेकर आप न जाने कितने विकल्पों के बारे में सोच सकते हैं. इसकी ढेरों स्टाइल्स, हजारों वॉशेज और फिट्स होते हैं. या फिर आप अपनी ही जींस को अलग-अलग वॉश-फिट्स-टॉर्न लुक खुद से ही देकर ट्राई कर सकते हैं.

हकीकत में आज डेनिम के कपड़े इतनी लंबी यात्रा कर चुके हैं कि आज युवा, बुजुर्ग, बच्चे समेत हर उम्र के कर्मचारी भी इन्हें वीकेंड्स पर कैजुअल तरीके से और आम दिनों में अपने कार्यालय भी पहन कर जाते हैं.

यह तो कहानी हो गई डेनिम के सबसे पसंदीदा कपड़े जींस की. लेकिन डेनिम केवल जींस तक ही सीमित नहीं है. डेनिम एक कपड़े का नाम है जिससे जींस (पैंट) बनती है. लेकिन डेनिम से बनने वाले ढेरों कपड़े हैं. इनमें शर्ट, टीशर्ट, जैकेट, वेस्ट कोट, स्कर्ट, शॉर्ट्स, कोट समेत अन्य वस्त्र भी शामिल हैं.


जब से बाजार में डेनिम कपड़े आए हैं यह अन्य की तुलना में काफी तेजी से बिकते भी जा रहे हैं. केवल ऐसा नहीं है कि बाजार में केवल डेनिम वस्त्र ही बिकते हैं, लेकिन डेनिम ने बाजार के एक बड़े हिस्से पर कब्जा जरूर जमा लिया है, लेकिन अभी भी अगर आप उन लोगों में से हैं, जो डेनिम के प्रति आकर्षित नहीं हो पाए हैं या फिर जींस के अलावा डेनिम के कपड़ों के बारे में पूरी तरह नहीं जान पाए हैं, तो इसका मतलब आपको अभी अपना ज्ञान बढ़ाना है.



जानते हैं डेनिम कपड़ों से जुड़ी कुछ रोचक बातें...

1. पहनने के लिए अनगिनत विकल्प मिलते हैं
जब भी आप अपने लिए डेनिम के कपड़े खरीदने जाएं तो आपको एक ही कमर या शर्ट साइज के लिए हजारों विकल्प मिल जाते हैं. इनमें अलग-अलग फिट्स, कलर्स, स्टाइल्स, प्लेन-वॉश्ड, टॉर्न, लो-मिड-हाई वेस्ट, रेगुलर-स्लिम-सुपरस्लिम-स्ट्रेचेबल, पॉकेट्स जैसे इतने ऑप्शन मिलते हैं, कि हर बार इसे खरीदने पर कुछ नया ले रहे हैं जैसा अनुभव मिलता है.

2. अन्य कपड़ों की तुलना में लंबे वक्त तक यारी निभाते हैं
जहां बाकी कपड़े मसलन कॉटन, पॉलिस्टर, वूलेन, खादी, लीनेन आदि को बार-बार पहनने पर धोना-प्रेस करना जरूरी होता है, डेनिम वस्त्रों के साथ यह मजबूरी नहीं है. कपड़ों की बाकी अन्य वैराइटी की तुलना में डेनिम के वस्त्र काफी लंबे वक्त तक चलते हैं और यह इन्हें पहनने वाले से पूरी यारी निभाते हैं.

3. यह आजाद हैं और आजादी देते है
डेनिम वियर के साथ कोई नियम नहीं चलता. यह बिल्कुल आजाद होते हैं. इन्हें जो भी पहनता है वो जैसे चाहें इन्हें कैरी कर सकता है. बिना किसी बंधन के डेनिम को पहनने की आजादी, इन्हें हर दिल अजीज बनाती है.

4. आपकी पर्सनालिटी पहले इतनी अच्छी नहीं नजर आई थी
अगर आप गौर करें तो जब भी आपने डेनिम पहनना शुरू किया था, उससे पहले की अपनी तस्वीर पर नजर डालें, और उसके बाद की भी. क्योंकि डेनिम कपड़े फिटिंग के मामले में शानदार होते हैं, इसलिए इन्हें पहनने के बाद व्यक्ति की पर्सनालिटी में चार चांद लग जाते हैं. ज्यादातर का मानना होता है कि डेनिम से उनकी पर्सनालिटी निखरती है और वे ज्यादा आत्मविश्वास महसूस करते हैं.

5. स्टाइल देना बहुत ज्यादा ही आसान है
आप बिल्कुल सिंगल-डार्क कलर की डेनिम लेकर आते हैं और दो दिन बाद यह देखने में पसंद नहीं आती, तो कोई बात नहीं इसे वॉश्ड लुक देने के लिए ब्लीच करना बहुत आसान है. रग्ड लुक देने के लिए फाड़ने में कोई परेशानी नहीं.

6. पैसों का निवेश करने जैसा फैसला
एक बार डेनिम खरीदने का मतलब है कि आने वाले कई सालों के लिए आपने अपने वार्डरोब में एक मजबूत साथी जोड़ लिया. इसमें पैसे लगाने का मतलब है कि आपने निवेश कर दिया है और अब बस आपको इसका रिटर्न ही लेते रहना है.

7. क्योंकि दाग अच्छे हैं
जहां अन्य कपड़ों पर अगर दाग लग जाए तो उन्हें पहनना संभव नहीं हो पाता, डेनिम इस मामले में पूरी तरह आजाद है. डेनिम में लगे दाम इससे आसानी से मिक्स हो जाते हैं, जो खराब नजर नहीं आते. डेनिम की खूबी ही यही होती है कि इसका वॉर्न-रग्ड लुक ही इसे खूबसूरत बनाता है और दाग लगने से इसकी स्टाइल पर कोई फर्क नहीं पड़ता.

और पढ़ें 
Share it:
Next
Newer Post
Previous
This is the last post.

Viral

Post A Comment:

0 comments: